किसान एवं युवा हितैषी नीतियों से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे- डॉ पूनिया

---Advertisement---

रोहतक, भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांपला में किसान मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम को नमन कर देश एवं प्रदेश के किसानों के हितों के लिये उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों को याद कर नई पीढ़ी को उनका अनुशरण करने का आह्वान किया।

सतीश पूनिया और सुमित गोदारा ने सांपला में किसानों एवं युवाओं से संवाद कर रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताकर विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

डॉ. पूनिया ने कहा कि रोहतक से लेकर हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताने का यहां की जनता ने मन बना लिया है, किसान एवं युवा हितैषी नीतियों से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, जिससे हरियाणा से लेकर पूरे देश को विकसित बनाने का कार्य संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment