पंड्या ब्रदर्स के साथ भाई ने की धोखाधड़ी

---Advertisement---

आपको क्या लगता है ठगी के शिकार सिर्फ आप आम आदमी ही होते है । नही ऐसा बिलकुल नही है ठगी के शिकार सेलिब्रिटी भी हो सकते है और वो भी खुद के परिवार वालों से । ताजा मामला हुआ है क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ । आपको बता दे हाल ही में आरोपी को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पांड्या ब्रदर्स का सौतेला भाई वैभव है. ये पूरा मामला 2021 का है उस समय पांड्या ब्रदर्स से मिलकर आरोपी वैभव ने पॉलिमर बिजनेस की एक कंपनी शुरू की थी और इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की हिस्सेदारी 40-40 फ़ीसदी थी, वैभव की 20 फ़ीसदी हिस्सेदारी थी. इस पूरे मामले में पार्टनरशिप की शर्तों को भी ध्यान में रखा गया था और इसके मुताबिक, कंपनी से होने वाला मुनाफा तीनों में बंटना था लेकिन मोटा मुनाफा देख कर आरोपी वैभव ने कंपनी के मुनाफे का पैसा पांड्या ब्रदर्स को दिया ही नही और उस पैसे को एक अलग कंपनी बनाकर रकम को उस कंपनी ने ट्रांसफर कर दिया. पुलिस के मुताबिक इस कारण से पांड्या ब्रदर्स को तकरीबन 4.3 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. हार्दिक की शिकायत के आधार पर EOW ने वैभव पांड्या को गिरफ्तार किया है. आरोपी वैभव को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment