नर्मदापुरम में नर्मदा घाट पर डूब रही नाबालिग बालिका के लिए देवदूत बने थाना प्रभारी आदित्य सेन
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रही बालिका को अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बचाया
नर्मदापुरम। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नर्मदा घाट में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रही एक नाबालिग बालिका के लिए थाना प्रभारी पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन देवदूत बनकर सामने आए। बालिका को डूबता देख उन्होंने बिना देर किए गहरे पानी में छलांग लगा दी और अपनी जान की परवाह किए बिना उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
निरीक्षक आदित्य सेन के इस साहसिक कदम से बालिका को नया जीवन मिला। उनके इस मानवीय एवं साहसपूर्ण कार्य की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सराहना करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी।
यह घटना बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट के समय आम नागरिकों की जान बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी पुलिस के कर्तव्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
निरीक्षक आदित्य सेन का साहस, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है।
ऐसे जांबाज पुलिस अधिकारी को सलाम!
#Narmadapuram #MPPolice #PipariyaPolice #Narmada #Humanity #ProudMoment










