निगमायुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार की सक्रियता से भोपाल में विकास कार्यों को गति, हर विभाग और हर क्षेत्र पर पैनी नजर

---Advertisement---

निगमायुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार की सक्रियता से भोपाल में विकास कार्यों को गति, हर विभाग और हर क्षेत्र पर पैनी नजर

 

भोपाल। शहर में आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा सड़कों के संधारण, मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। निगमायुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुधार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।

 

निगमायुक्त श्रीराम प्रकाश अहिरवार की कार्यशैली में सबसे उल्लेखनीय बात उनकी सक्रियता, कार्यों की निरंतर समीक्षा और प्रत्येक विभाग पर बनी हुई पैनी दृष्टि है। शहर के विकास कार्य हों, स्वच्छता व्यवस्था हो, नागरिक सुविधाएं हों अथवा सड़क निर्माण एवं मरम्मत का विषय, प्रत्येक क्षेत्र में उनकी सक्रियता दिखाई दे रही है।

 

एक साथ विभिन्न विभागों के कार्यों पर नजर रखना, अधिकारियों से निरंतर संवाद और कार्यों को गति देने के साथ व्यवस्थाओं में निरंतरता बनाए रखना उनकी प्रशासनिक कार्यशैली का महत्वपूर्ण पक्ष है। उनकी सक्रियता से निगम के विभिन्न विभागों में कार्यों को लेकर सजगता और जवाबदेही बनाए रखने का संदेश भी मिल रहा है।

 

सड़कों के संधारण, क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और नवीन निर्माण कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में निगम का अमला जुटा हुआ है। अब इन प्रयासों का स्थायी परिणाम सड़कों की गुणवत्ता, समयबद्धता और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में दिखाई देना महत्वपूर्ण होगा।

 

#BMCNews #Bhopal #BhopalNews #RoadDevelopment #Sw

achhBhopal

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment