निगमायुक्त के निर्देशन में भोपाल में रात्रिकालीन सफाई अभियान जारी, रात में सड़कों पर उतर रही निगम की टीम
भोपाल। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा रात्रिकालीन सफाई अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। निगम की विशेष रात्रिकालीन टीम देर रात तक सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।
अभियान के अंतर्गत प्रमुख मार्गों, व्यस्त सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा धूल-मिट्टी, कचरे एवं अन्य गंदगी को हटाया जा रहा है। रात्रिकालीन समय में सफाई कार्य संचालित करने का उद्देश्य दिन के दौरान यातायात और नागरिकों की आवाजाही में होने वाली असुविधा को कम करना भी है।
नगर निगम का सफाई अमला निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सफाई गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। निगमायुक्त के निर्देशन में स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाने और शहर को स्वच्छता के मानकों पर खरा उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#BMCNews #Bhopal #BhopalNews #CleanCity #Swac
hhBhopal










