जनसुनवाई में पहुंचे 30 आवेदन, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर किया निराकरण

---Advertisement---

जनसुनवाई में पहुंचे 30 आवेदन, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर किया निराकरण

निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समय-सीमा में समाधान के निर्देश

जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अतिक्रमण विभाग और भवन शाखा से 4-4, स्वास्थ्य एवं पेंशन विभाग से 3-3, लेखा, स्थापना एवं लोक निर्माण विभाग से 2-2 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 2 आवेदन शामिल रहे। इसके अलावा जल, प्रकाश, कॉलोनी सेल, विधि एवं राजस्व विभाग से एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ। संभाग क्रमांक 4, 11 एवं 15 से संबंधित प्रकरण भी जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए।

मौके पर समाधान, शेष आवेदनों को समय-सीमा

नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया गया। वहीं शेष आवेदनों को संबंधित नोडल अधिकारियों एवं विभागीय प्रभारियों के पास अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक एवं संतोषजनक होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसमें प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, विद्यानंद बाजपेई, देवेंद्र सिंह चौहान, उपायुक्त जनसुनवाई वेद प्रकाश चौधरी, श्रीमती अंकिता जैन, नवीन लोनारे, गुलाब इमवाती, सुनील दुबे, बाजार अधीक्षक श्री राजेंद्र दुबे , इंद्रकुमार वर्मा, देवेंद्र पटेल, सतीश मिश्रा, विष्णु मार्को, असद सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment