फॉरेस्ट एवं माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

---Advertisement---

फॉरेस्ट एवं माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर भी हुई चर्चा

सतना। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. की अध्यक्षता में फॉरेस्ट एवं माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन एवं खनन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, डीएफओ मयंक चांदीवाल, अपर कलेक्टर विकास सिंह, जिला पंचायत के सीईओ शैलेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समय-सीमा प्रकरणों की भी समीक्षा

सोमवार को ही कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर विकास सिंह, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment