जन्माष्टमी शोभायात्रा में पहुंचे PWD मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भगवान श्रीकृष्ण का किया पूजन-अर्चन

---Advertisement---

जन्माष्टमी शोभायात्रा में पहुंचे PWD मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भगवान श्रीकृष्ण का किया पूजन-अर्चन

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू गोरखपुर स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य चलित शोभायात्रा में उन्होंने सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

 

सनातन धर्म मंदिर से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन पर्व है, जिसे देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। संस्कारधानी जबलपुर में सभी पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की समृद्ध परंपरा रही है। शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एकजुट करने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म और लोककल्याण का संदेश देता है। ऐसे पर्व समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने नागरिकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर श्री रविशंकर राय सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment