जबलपुर नगर निगम को मिला ‘शासन से प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्ड’
जबलपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जबलपुर नगर निगम को राज्य शासन द्वारा ‘प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं नगर निगम की टीम को प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के कारण जबलपुर नगर निगम ने प्रदेश के नगरीय निकायों में अपनी अलग पहचान बनाई है। निगम प्रशासन द्वारा शिकायतों के समाधान के साथ-साथ नागरिकों की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई।
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समर्पित भाव से कार्य करते हुए सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया। इस उपलब्धि पर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दी गई है।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि नागरिकों का विश्वास जीतना और बेहतर जनसेवा प्रदान करना है। प्रदेश स्तर पर मिला यह सम्मान नगर निगम की कार्यप्रणाली और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।
जबलपुर नगर निगम को मिला ‘शासन से प्रशंसा उत्कृष्ट अवार्ड’
Published On: June 8, 2026 8:21 pm

---Advertisement---









