नगर निगम जबलपुर की अनूठी पहल, प्लास्टिक राक्षस के माध्यम से स्लम बस्तियों में चलाया गया स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान

---Advertisement---

नगर निगम जबलपुर की अनूठी पहल, प्लास्टिक राक्षस के माध्यम से स्लम बस्तियों में चलाया गया स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान

जबलपुर। नगर निगम, जबलपुर द्वारा शहर को कचरा मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से स्लम बस्तियों में वृहद स्तर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्लास्टिक राक्षस थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक एवं संदेश
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि अभियान के दौरान कलाकारों द्वारा “प्लास्टिक राक्षस” का रूप धारण कर मनोरंजक किंतु शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई। नाटक के माध्यम से यह संदेश प्रसारित किया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक किस प्रकार हमारे जल स्रोतों, ड्रेनेज सिस्टम और गोवंश के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।
निगमायुक्त की अपील
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित निगमायुक्त ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों को पूरा करने और शहर के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार अनिवार्य है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि
बाजार जाते समय अनिवार्य रूप से कपड़े या जूट के थैले का प्रयोग करें।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की चम्मच, स्ट्रॉ और थर्माकोल के बर्तनों का उपयोग बंद करें।
पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
स्वच्छता चित्रकारी एवं सामुदायिक सहभागिता
निगमायुक्त द्वारा बस्ती के भ्रमण के दौरान घरों के पास बने चित्रकारी की प्रशंसा की और स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment