कमिश्नर साहब कब लेंगे सुध ? या आदेशों का मजाक उड़ाकर जनता की आंखों में धूल झोंकता रहेगा विभाग

---Advertisement---

प्रथम अपील अधिकारी के आदेश की उड़ रही धज्जियां: नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के जोन नहीं दे रहे जानकारी
कमिश्नर साहब कब लेंगे सुध ? या आदेशों का मजाक उड़ाकर जनता की आंखों में धूल झोंकता रहेगा विभाग
जबलपुर। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मंशा से नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के जोन क्रमांक 1 से 16 तक मांगी गई जानकारी आज भी अधूरी और भ्रमित करने वाली स्थिति में अटकी हुई है। हैरानी की बात यह है कि प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा स्पष्ट आदेश जारी कर 7 दिवस के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अधिकांश जोनों ने आदेश का पालन करना आवश्यक नहीं समझा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोन क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11 एवं 12 द्वारा या तो अपूर्ण जानकारी दी गई या फिर जानकारी उपलब्ध ही नहीं कराई गई। कुछ स्थानों पर तो ऐसी जानकारी दी गई, जिससे तथ्यों को स्पष्ट करने के बजाय भ्रम की स्थिति और अधिक उत्पन्न हो रही है।
यह स्थिति न केवल सूचना का अधिकार अधिनियम की भावना के विपरीत है, बल्कि प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश की खुली अवहेलना भी दर्शाती है। सवाल यह उठता है कि जब विभागीय अधिकारी ही आदेशों को गंभीरता से नहीं लेते, तो आम नागरिकों को पारदर्शिता और जवाबदेही कैसे सुनिश्चित होगी?
सबसे बड़ा प्रश्न अब नगर निगम प्रशासन और कमिश्नर से है कि आखिर कब ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? क्या प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश यूं ही कागजों तक सीमित रहेंगे या फिर जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा?
यदि समय रहते इस गंभीर विषय पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह मामला प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment