निगमायुक्त ने किया निगम मुख्यालय का औचक निरीक्षण, जनसुविधाओं और नवाचारों पर फोकस

---Advertisement---

जबलपुर

निगम परिसर में दीदी कैफे के निर्माण स्थल का भी निगमायुक्त द्वारा किया गया अवलोकन, शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने दिये निर्देश

महिला सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाएॅं संचालित करेंगी निगम परिसर में दीदी कैफे

जबलपुर। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज निगम मुख्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यो को व्यवस्थित तरीके से समय सीमा में गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराए जायें।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार विशेष रूप से प्रस्तावित ’दीदी कैफे’ के स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि यह कैफे न केवल निगम मुख्यालय आने वाले नागरिकों और कर्मचारियों को शुद्ध एवं स्वच्छ खान-पान उपलब्ध कराएगा, बल्कि महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कैफे के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। महिला सशक्तिकरण के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाएॅं निगम परिसर में दीदी कैफे संचालित करेंगी।
निगमायुक्त ने निगम की लैब कक्ष का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ परीक्षण सुविधाओं और उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब का अपडेट होना अनिवार्य है। उन्होंने लैब में अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिसर में और बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर उपायुक्त श्रीमती अंकिता जैन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, प्रभारी सहायक यंत्री आशीष पाटकर, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment