प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें – कलेक्‍टर श्री सिंह लाडली बहनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लिंक करें-कलेक्‍टर श्री सिंह

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। फील्ड स्तर के अधिकारी भी वीसी के माध्यम से इस बैठक में जुड़े थे। कलेक्टर श्री सिंह ने लंबित पत्रों व सीएम हेल्‍पलाईन के विभागवार समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्‍होंने जैविक और प्राकृतिक खेती के संबंध में चर्चा करते हुए पराली प्रबंधन अंतर्गत दर्ज एफआईआर और कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्‍यक निर्देश दिये। उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य विभाग की योजनाओं के साथ स्‍वरोजगार योजनाएं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि जिले की 25 गौशालाओं को फंक्‍शनल करने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। साथ ही स्‍वरोजगार मूलक योजनाओं की दिशा में भी आवश्‍यक कार्यवाही करें। बैठक में उन्‍होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठजनों के आयुष्‍मान कार्ड बनाने, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की पहचान कर उनके स्‍वास्‍थ्‍य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि आउटसोर्स अंतर्गत कार्य करने वाले व्‍यक्तियों को समय से नियमानुसार पारिश्रमिक मिले, इसके लिए संबंधित एजेंसियों की निगरानी करें। बैठक में भूमि आवंटन और एसआईआर अंतर्गत नोटिस जारी करने की समीक्षा भी की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने विभिन्‍न अखबारों में प्रकाशित समस्‍याओं के संबंध में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उन समस्‍याओं को दूर करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि लाडली बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना जैसे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लिंक करें।

इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment