6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल परिसर में पक्की सड़क निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न, योगा पार्क निर्माण की घोषणा

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश

6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) के अथक प्रयासों से 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर परिसर में मान्नीय क्षेत्रीय विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी जी के मुख्य आतिथ्य में पक्की सड़क निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वाहिनी के शहीद मालसिंह सभागृह में आयोजित किया गया।

मान्नीय विधायक श्री रोहाणी जी ने कहा कि सुरक्षा बलों के परिसरों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पक्की सड़क के निर्माण से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा लंबे समय से लंबित योगा पार्क के निर्माण की भी उन्हौंने घोषणा की, जिससे वाहिनी परिवार एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह का संचार हुआ।

कार्यक्रम में उप सेनानी श्री लामू सिंह श्याम, सहायक सेनानी श्री महेंद्र प्रताप सिंह, निरीक्षक श्री विक्रम सिंह, निरीक्षक श्री प्रमोद शुक्ला, निरीक्षक श्री सुशील बगरी, निरीक्षक श्री स्वरूप सिंह उईके, सूबेदार श्री शोभित वर्मा, पार्षद श्री अनुराग दाहिया सहित श्री दामोदर सोनी, वाहिनी परिवार के सदस्य सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment