नाम – आय प्रमाणपत्र | सालाना आमदनी – ₹0 | सरकारी मुहर – लगी हुई | अफसर – बेखबर | सिस्टम – पूरी तरह बेसुध
!
श्यामानुज पाण्डेय उजला दर्पण जिला ब्यूरो की खास रिपोर्ट।
सतना/उचेहरा। मध्यप्रदेश के सतना जिले की उचेहरा तहसील से प्रशासन की नाकामी और कागजी भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण के नाम पर बाकायदा सरकारी मुहर और दस्तखत के साथ “शून्य रुपये सालाना आय” का प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। यह दस्तावेज़ ना सिर्फ सरकारी प्रणाली की संवेदनहीनता उजागर करता है, बल्कि अफसरों की आंख मूंदकर की गई खानापूर्ति को भी बेनकाब करता है।
✍️ क्या कोई जिंदा इंसान सालभर ‘0’ रुपये में जी सकता है।
सोचिए — क्या कोई व्यक्ति पूरे साल एक भी रुपया कमाए बिना जिंदा रह सकता है?
क्या वह बिना भोजन, इलाज, राशन, बच्चों की पढ़ाई, कपड़े और खेती के बगैर जीवन गुजार सकता है?
अगर नहीं — तो फिर इस दस्तावेज़ में दर्ज “₹0 सालाना आय” क्या है?
यह ग़रीबी का प्रमाण नहीं, बल्कि एक भ्रष्ट, अंधी और लापरवाह व्यवस्था का खुला सबूत है।
📌 यह प्रमाणपत्र नहीं, अफसरों की मूर्खता की मुहर है।
इस शर्मनाक प्रमाणपत्र पर सरकारी मुहर और जिम्मेदार अफसर के दस्तखत मौजूद हैं। मतलब, या तो उन्होंने बिना किसी जांच के आंख मूंदकर दस्तखत कर दिए, या फिर गरीबों के नाम पर कागजी खेल खेला जा रहा है।🧨 “शून्य” की कमाई, सिस्टम की पोल।इस तथाकथित प्रमाणपत्र ने न सिर्फ उचेहरा तहसील बल्कि पूरे सतना जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
➡️ क्या तहसील में कोई जमीनी जांच नहीं होती?
➡️ क्या कोई भी जाकर कुछ भी लिखवा सकता है?➡️ और अगर वाकई यह सत्य है, तो फिर शासन क्या कर रहा है इस व्यक्ति की मदद के लिए?
🔥 सोशल मीडिया में भड़के लोग, अफसर बने दर्शक। यह मामला जब से वायरल हुआ है, जनता में गुस्सा और प्रशासन के खिलाफ अविश्वास तेजी से बढ़ रहा है।सोशल मीडिया पर लोग तीखे सवाल पूछ रहे हैं:🔹 क्या गरीब की औकात अब “0” रह गई है? क्या सरकारी अफसर अंधे हो गए हैं या जान-बूझकर कागजों से खिलवाड़ कर रहे हैं? क्या इस फर्जीवाड़े पर कोई कार्रवाई होगी, या फाइलों में दबा दिया जाएगा?🚨 यह “शून्य” सिर्फ आंकड़ा नहीं, अफसरों की ज़िम्मेदारी का कचरा है।
यह घटना बताती है कि तहसील स्तर पर न जांच होती है, न सत्यापन, और न ही जवाबदेही।
गरीब का मज़ाक उड़ाया जाता है और उसे प्रमाणपत्र के नाम पर “शून्य” थमाया जाता है — वो भी सरकार की मुहर के साथ










