अरविंद कुमार शाह को बड़ी जिम्मेदारी, आयुष्मान भारत के सीईओ बने; 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले

---Advertisement---

जबलपुर/भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 29 अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में नगर निगम जबलपुर के अपर आयुक्त अरविंद कुमार शाह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए आयुष्मान भारत योजना का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

अरविंद कुमार शाह लंबे समय से नगर निगम जबलपुर में प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। शासन ने उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें प्रदेश की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है।

तबादला आदेश के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त-सह-संचालक कर्मवीर शर्मा को भोपाल संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के सचिव शीलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन का कहना है कि यह व्यापक प्रशासनिक फेरबदल विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जबलपुर प्रशासनिक हलकों में अरविंद कुमार शाह की नई नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और अब इसकी कमान अरविंद कुमार शाह के हाथों में होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment