विधानसभा की साख को आंच न आये – देवनानी

---Advertisement---

जयपुर, 30 अप्रेल। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों का आव्हान किया कि वे ईमानदारी और निष्ठा से ऐसे कार्य करें कि विधानसभा की साख को कोई आंच न आये। उन्होंने कहा कि कार्यशैली से ही संस्थान की पहचान होती है।

देवनानी मंगलवार को यहां विधानसभा में मुख्य अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी श्री देवकी नन्दन गुप्ता की अधिवार्षिकी आयु प्राप्त करने पर आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री गुप्ता का साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर और स्मृति चिन्हा भेंट कर अध्यक्ष श्री देवनानी और प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने अभिनन्दन किया।

 

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा की गरिमा है। यहां कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मी की कार्यशैली विशिष्ट एवं प्रभावशाली होनी चाहिए। प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राजकीय कार्य प्रसन्नता पूर्वक धैर्य के साथ करें। श्री गुप्ता ने अपने 35 वर्ष की राजकीय सेवा के अनुभव बताये। समारोह में उप सचिव श्री संजीव शर्मा और श्री रघुवीर सिंह सहित विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment