शेखावत ने लंदन में किया ‘चलो इंडिया’ का शुभारंभ

---Advertisement---

लंदन, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति के उद्भव के साथ या बाद में अस्तित्व में आई अनेक संस्कृतियां आज अस्तित्व में नहीं हैं। कारण, उन्होंने अपने से भिन्न जीवनशैली-परंपराओं को नहीं स्वीकारा, जबकि हमने विविधता को ही एकता का सूत्र माना और शांति के संदेशवाहक बने रहे।

कटी सार्क, लंदन में हुए एक विशेष आयोजन में शेखावत ने विदेशी सैलानियों को अपने प्रवासियों के माध्यम से भारत आने के लिए प्रोत्साहित करने वाली महती योजना ‘चलो इंडिया’ का शुभारंभ किया। शेखावत ने प्रवासियों और पर्यटन जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण हस्तियों के बीच भारतीय भावना को शब्दों में सामने रखा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व समूचे विश्व को संदेश देता है कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ हम भारतीय सहअस्तित्व और समावेश पर विश्वास रखते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment