जनसुनवाई में मंत्री राकेश सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

---Advertisement---

जनसुनवाई में मंत्री राकेश सिंह ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मदन महल स्थित नागपाल गार्डन कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव प्राप्त किए।

 

जनसुनवाई में बिजली, पेयजल, स्वच्छता, आर्थिक सहायता, विद्यालयों में प्रवेश, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री श्री सिंह ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का पारदर्शी, संवेदनशील और त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment