NSUI कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

---Advertisement---

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा आदिवासियों पर दिए गए बयान तूल पकड़ता जा रहा है

शिक्षा मंत्री के आदिवासी पर दिए गए बयान के खिलाफ आज NSUI के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विधानसभा के सामने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फुक और शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग की।

एनएसयूआई के कार्यकर्ता हाथ में मदन दिलावर का पुतला लिए और शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद मदन दिलावर इस्तीफा दो और मदन दिलावर माफी मांगो जैसे नारे लगाते हुए राजस्थान विधानसभा के जनपद वाले गेट के सामने पहुंचे और पुतला दहन किया।

NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एनएसयूआई शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों पर दिए गए बयान का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि वह शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगे और मदन दिलावर अपने आदिवासियों के डीएनए पर दिए गए बयान पर माफी मांगे।

आज यह हमारा सांकेतिक प्रदर्शन है अगर भाजपा ने या शिक्षा मंत्री ने जल्द माफी नहीं मांगी तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी।

इस दौरान इस दौरान मनमोहन शर्मा, मेघराज गुर्जर, किशोर चौधरी, अभिषेक चौधरी, शिवराज पचेरवाल, आमिर खान शेखावाटी समेत अनेक कार्यकर्ता मद रहे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment