सदर चौपाटी के मनीष डोसा वाले पर नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर उसका लाइसेंस सस्पेंड और मधु कलश प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी मिलने पर हुई सख्त कार्यवाही
जबलपुर। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल ने बाजार क्षेत्रों पर कार्यवाही की। यह कार्यवाही नागरिकों की सेहत सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सदर चौपाटी जैसे लोकप्रिय स्थानों पर की गई जांच, नागरिकों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सदर चौपाटी स्थित मनीष डोसा वाले पर नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर लायसेंस सस्पेंड करते हुए 3 हजार रूपये का जुर्माना लगाया इसी प्रकार मधु कलश’ में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि जहाँ नियमों का उल्लंघन मिला वहां कार्रवाई हुई, वहीं ’ओवन क्लास फैक्ट्री’ जैसी इकाइयों की सराहना भी की गई जहाँ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।









