भोपाल।
एमपी बोर्ड की 10 वीं परीक्षा का पेपर हुआ वायरल
बुरहानपुर जिले के खकनार ब्लॉक स्थित तुकरईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं के अंग्रेजी पेपर के दौरान एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी ने 17 फरवरी 2026 को हो रही 10वीं बोर्ड परीक्षा के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की फोटो सुबह करीब 9:06 बजे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दी थी।मामला संज्ञान में आते ही बुरहानपुर कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका राजकुमारी सोनी और परीक्षा केंद्राध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।अधिकारियों के अनुसार, प्रश्न पत्र सुबह 9:06 बजे स्टेटस पर लगाया गया था, जबकि छात्रों को 8:40 बजे से पहले ही प्रवेश दिया जा चुका था और परीक्षा 9:00 बजे शुरू हो चुकी थी। इसलिए प्रशासन का दावा है कि प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है
एमपी बोर्ड की 10 वीं परीक्षा का पेपर हुआ वायरल
Updated On: March 11, 2026 7:03 pm

---Advertisement---








