छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CMHO समेत 3 अधिकारी निलंबित

---Advertisement---

छिंदवाड़ा में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CMHO समेत 3 अधिकारी निलंबित

छिंदवाड़ा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। शिकायतों में लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी CMHO डॉ. नरेश गुजराड़े, तहसीलदार सुनेना ब्रह्मे और हल्का नंबर-2 के पटवारी सिद्धांत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

बताया गया कि प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने, CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं करने और राजस्व मामलों में लापरवाही से जुड़ी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों और बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में जाकर जमीनी स्थिति देखें और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत हर शुक्रवार जनप्रतिनिधि और अधिकारी क्षेत्र में पहुंचकर जनता से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment