गर्भावस्था के बावजूद ड्यूटी पर मुस्तैद IPS अनु बेनीवाल, स्कूलों के बाहर मनचलों पर कसा शिकंजा

---Advertisement---

गर्भावस्था के बावजूद ड्यूटी पर मुस्तैद IPS अनु बेनीवाल, स्कूलों के बाहर मनचलों पर कसा शिकंजा

जबलपुर। गर्भावस्था के बावजूद कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल पेश करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS अनु बेनीवाल गरिमा अभियान के तहत मैदान में उतरीं। उन्होंने पुलिस टीम के साथ बालिका विद्यालयों के बाहर पहुंचकर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवकों पर शिकंजा कसा।

स्कूल की छुट्टी के समय विद्यालयों के आसपास खड़े संदिग्ध युवकों और बिना नंबर की बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने युवकों की गतिविधियों की जांच करने के साथ ही छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और अनुभवों की जानकारी भी ली।

IPS अनु बेनीवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्कूलों की छुट्टी के समय छात्राओं के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने वाले या उन्हें परेशान करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उनकी यह पहल महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस की गंभीरता का संदेश देती है। गर्भावस्था के बावजूद फील्ड में सक्रिय रहकर उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

#Jabalpur #IPS #AnuBeniwal #GarimaAbhiyan #WomenSafety #GirlsSafety #PoliceAction #UjalaDarpan

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment