हर घर तिरंगा अभियान में महापौर, निगम अध्यक्ष और आयुक्त ने थामा तिरंगा

---Advertisement---

हर घर तिरंगा अभियान में महापौर, निगम अध्यक्ष और आयुक्त ने थामा तिरंगा

संयुक्त मसीह समाज की विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का दिया संदेश

जबलपुर। नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव बढ़ाने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत रविवार को संयुक्त मसीह समाज द्वारा शहर में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शामिल होकर तिरंगा थामा और देशभक्ति का संदेश दिया।

9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में महापौर परिषद के सदस्य, अपर कलेक्टर रविशंकर राय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का कारवां

तीन पत्ती चौराहे से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में संयुक्त मसीह समाज के युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा।

यात्रा मालवीय चौक, करमचंद चौक, वंदे मातरम् चौक और सिविक सेंटर होते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

महापौर, अध्यक्ष और आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह

यात्रा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार की सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से जनभागीदारी का स्वरूप दिया। तीनों ने तिरंगा हाथ में लेकर नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाया और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर नागरिकों से आह्वान किया गया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है।

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा। 🇮🇳
जय हिंद! वंदे मातरम्!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment