नगर निगम जबलपुर की बड़ी कार्रवाई : ट्रांसपोर्ट नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, तीन ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर जुर्माना

---Advertisement---

नगर निगम जबलपुर की बड़ी कार्रवाई : ट्रांसपोर्ट नगर में प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, तीन ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर जुर्माना

 

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर ने स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त शहर के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर स्पॉट फाइन लगाया गया।

 

नगर निगम की टीम ने विराग ट्रांसपोर्ट, चांदनी ट्रांसपोर्ट एवं माहूरानी ट्रांसपोर्ट का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर तत्काल चालानी कार्रवाई की। साथ ही बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री जब्त कर संबंधित संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

 

नगर निगम जबलपुर ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के निर्माण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नागरिकों एवं व्यापारियों से भी अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद कर स्वच्छ और हरित जबलपुर के निर्माण में अपना सहयोग दें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment