पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के सामने फुटपाथ पर पार्किंग, आखिर कार्रवाई कब

---Advertisement---

पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के सामने फुटपाथ पर पार्किंग, आखिर कार्रवाई कब

एक तरफ अतिक्रमण हटाने की मुहिम, दूसरी तरफ मुख्य सड़क और फुटपाथ पर खड़े वाहन; स्मार्ट सिटी और नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम के सामने मुख्य सड़क और फुटपाथ के दोनों ओर कारों एवं मोटरसाइकिलों की पार्किंग से पैदल राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है। फुटपाथ पर चलने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जहां से बड़े वाहन भी गुजरते हैं। यह स्थिति कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

बताया जाता है कि स्टेडियम का संचालन जबलपुर स्मार्ट सिटी के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब स्टेडियम में लोगों के आने-जाने की व्यवस्था है, तो वाहनों की पार्किंग के लिए उचित स्थान निर्धारित क्यों नहीं किया गया? क्या पार्किंग की व्यवस्था करना संबंधित प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं है?

अतिक्रमण हटाने की मुहिम और जमीनी हकीकत में अंतर क्यों?

एक तरफ नगर निगम शहर में अतिक्रमण हटाने और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करता है, वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के सामने फुटपाथ पर वाहनों की पार्किंग से पैदल यात्रियों का रास्ता बाधित हो रहा है। ऐसे में सवाल है कि अतिक्रमण हटाने के नियम सभी जगह समान रूप से लागू होते हैं या नहीं?

आखिर जिम्मेदारी किसकी?

नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल है कि स्टेडियम के सामने सड़क और फुटपाथ पर खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कब होगी? पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है? यदि संचालन व्यवस्था में पार्किंग की अनदेखी हो रही है, तो जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही कब तय की जाएगी?

क्या नगर निगम केवल शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा, या ऐसी अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही भी तय करेगा?

प्रशासन से मांग है कि मौके का निरीक्षण कर फुटपाथ को पैदल यात्रियों के लिए खाली कराया जाए, वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। किसी दुर्घटना के बाद कदम उठाने के बजाय समय रहते इस समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है।

जनहित में सवाल—फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है या वाहनों की पार्किंग के लिए?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment