50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण : कलेक्टर विश्वकर्मा

---Advertisement---

50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण : कलेक्टर विश्वकर्मा

राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश, मूर्ति विसर्जन कार्य की सतर्कता से निगरानी करने को कहा

जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार सुबह राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह सहित सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

 

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों का भी समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित कराएं।

विसर्जन कार्य की निगरानी के निर्देश

बैठक में मझौली की घटना का उल्लेख करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मूर्ति विसर्जन का कार्य अभी एक-दो दिन और चलेगा। इसे देखते हुए सभी एसडीएम विसर्जन कार्य की सतर्कता से निगरानी करें तथा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दें, ताकि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment