शारदेय नवरात्रि पर आयुक्त से मिले राजेंद्र दुबे के सुपुत्र शिवम, प्राप्त किया आशीर्वाद
आदर्श मार्गदर्शक के प्रति सम्मान और संस्कारों की झलक, राजेंद्र दुबे ने काव्य पंक्तियों के माध्यम से व्यक्त किए भाव
जबलपुर। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर निगम के बाजार विभाग से जुड़े राजेंद्र दुबे के सबसे छोटे सुपुत्र चि. शिवम दुबे ने नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राजेंद्र दुबे ने आयुक्त के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें अपना आदर्श एवं कुशल मार्गदर्शक बताया।
राजेंद्र दुबे ने नवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए मां जगत जननी के श्रीचरणों में प्रार्थना की कि निगम के अधिकारी-कर्मचारी स्वस्थ टीम भावना, सामाजिक समरसता और सेवाभाव के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने बाजार विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा निगम के व्यापक हित में निरंतर बेहतर कार्य करने की कामना भी की।
काव्य पंक्तियों में व्यक्त किया सम्मान
आयुक्त के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए राजेंद्र दुबे ने लिखा—
“कथनी और करनी का जब, पावन संगम होता है,
देखकर ऐसी मूरत को, मन अभिभूत-सा होता है।
भ्रामक लहरें लाख उठीं, पर विश्वास न डिगा ज़रा,
आपके साए में हमने, सीखा कर्तव्य का मर्म बड़ा।”
उन्होंने आगे लिखा कि स्नेह, सम्मान और प्रेरणा के भावों से जुड़कर कार्य करने की भावना मजबूत होती है। राजेंद्र दुबे के संदेश में अपने वरिष्ठ अधिकारी के प्रति आदर के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा, टीम भावना और जनसेवा के संकल्प की अभिव्यक्ति भी दिखाई दी।
शारदेय नवरात्रि के अवसर पर हुई इस भेंट को पारिवारिक संस्कारों, वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और कार्यस्थल पर आत्मीय संबंधों की एक सहज झलक के रूप में देखा जा सकता है।









