उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कच्ची बस्ती में मनाई दीपावली

---Advertisement---

जयपुर, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के हरमाडा स्थित भूरा टीबा कच्ची बस्ती में मंगलवार को दीपावली का खास आयोजन हुआ। यहां उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्थानीय निवासियों के साथ दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया। भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना के बाद आरती करते हुए उन्होंने दीप जलाए, जिससे बस्ती में एक आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा।

बच्चों के संग मनाई खुशियां 

दीप जलाने के साथ ही उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियाँ भी चलाईं, जिससे बच्चों में विशेष आनंद और उत्साह का संचार हुआ। बस्ती के निवासियों के लिए यह दीपावली का अवसर और भी खास बन गया जब उपमुख्यमंत्री ने उनकी खुशियों में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाई।

स्थानीय कारीगरों से खरीदे दीपक, यूपीआई से किया भुगतान

इस अवसर पर दिया कुमारी ने सड़क किनारे बैठी एक महिला कारीगर से मिट्टी के दीपक खरीदे और डिजिटल यूपीआई से भुगतान कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली जैसे त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों का सामान खरीदकर उनका समर्थन करें, ताकि इन कारीगरों की आजीविका में सुधार हो और उनके हुनर को प्रोत्साहन मिले।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment