जयपुर, एल विल फिनकेयर के तत्वाधान में महिमा हेरिटेज विद्याधर नगर पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मुकुल सिंह साँचोरा ने बताया कि इस पुण्य कार्ये में कंपनी के
आशीष शर्मा,नवरतन सिंह,महेन्द्र सिंह गोल्डी,जितेंद्र सिंह व काफी संख्या में लोगो ने परिंडे बांधकर इनमें रोज सुबह व शाम पानी डालने का प्रण लिया। साथ ही आस पास रोज एक परिंडा अभियान को आगे बढाने के लिए लोगो को जागरुक किया।श्री जगदम्बा मातेश्वरी मन्दिर समिति के सचिव नवरतन सिंह ने इस पुण्य कार्ये को निरंतर आगे बढ़ाए रखने के लिए आस पास में नए परिंडे लगाने के लिए सभी से निवेदन किया।इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी मिल सके और लोग एक दूसरे से जागरूक होकर रोज अपने एक परिवार के सदस्य की तरफ से एक परिंडा कही भी लगाकर इस मुहिम में जुड़ता जाए।









