विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सतना में 108 दीप जलाए गए, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि ।

---Advertisement---

विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सतना में 108 दीप जलाए गए, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि ।

सेमरिया चौराहे पर जय बजरंग सेना ने किया दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, शहर की कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

 

सतना। (श्यामानुज पाण्डेय जिला ब्यूरो प्रमुख)मंगलवार सायं सेमरिया चौराहे पर जय बजरंग सेना द्वारा एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अहमदाबाद, गुजरात में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में मृत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए 108 दीप जलाए गए। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

 

इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे, नगर निगम अध्यक्ष पालन चतुर्वेदी, जय बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशा शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष मधु वाल्मिकी, प्रदेश संगठन प्रभारी उमा पांडे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आनंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री रेखा दुबे, संभाग मंत्री अरुण शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इसके अलावा, शिवा पटेल, अर्चना पटेल, दीपमाला सिंह, सुमन सिंह, प्रीति द्विवेदी, जितेन्द्र द्विवेदी, हर्षित द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, रश्मि सैनी, अनिल सैनी, गीता शर्मा, साधना, अरुण नामदेव समेत अनेक कार्यकर्ता और आमजन भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई और यह संदेश दिया गया कि पूरे देश की भावनाएं इस दुखद घड़ी में उनके साथ है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment