मध्यप्रदेश में होगा बड़ा फेरबदल: एक ही थाने में 5 साल से तैनात आरक्षक-एसआई के होंगे ट्रांसफर, 6 दिनों के अंदर हटाने के आदेश*

---Advertisement---

*मध्यप्रदेश में होगा बड़ा फेरबदल: एक ही थाने में 5 साल से तैनात आरक्षक-एसआई के होंगे ट्रांसफर, 6 दिनों के अंदर हटाने के आदेश*

*भोपाल* मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल होने वाला हैं। एक ही थानों में 4-5 साल से जमे आरक्षकों से लेकर एसआई को इधर से उधर किया जाएगा। प्रदेश के थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों को 16 जून तक हटाना होगा। जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय को इसकी जानकारी देनी होगी।

पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। जिसमें थानों में कई सालों से तैनात आरक्षकों से लेकर उप निरीक्षकों को 16 जून तक हटाने को कहा है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने की बात भी कही है।

*तबादले के ये हैं नियम*

1- किसी भी पुलिसकर्मी को एक ही थाने में एक पद पर 4 या 5 साल से ज्यादा नहीं रखा जाएगा।

2- ट्रांसफर होने के बाद उसी थाने में फिर से उसी पद पर पोस्टिंग नहीं मिलेगी।

3- अगर किसी को फिर उसी थाने में लाना हो, तो कम से कम 3 साल का गैप होना जरूरी है।

4- एक ही अनुविभाग में दस साल से अधिक पदस्थापना नहीं हो सकेगी।

यह आदेश भोपाल और इंदौर के पुलिस कमिश्नर, जबलपुर और भोपाल के रेल पुलिस अधीक्षक और प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को दिया गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में तबादलों के लिए अंतिम समय सीमा 17 जून तय की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment