(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)
जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपारी से भरे दो ट्रकों को जब्त किया है। सुपारी से भरे दोनों ही ट्रक बंगाल से चलकर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। जीएसटी चोरी करने के लिए सुपारी की कीमत बहुत कम दर्शाई गई थी। फिलहाल टीम के द्वारा माल का सही आंकलन कर उचित पेनाल्टी भराने की तैयारी की जा रही है। सुपारी से लोड दोनों ट्रकों को जब्त कर जीएसटी ऑफिस लाया गया है। जीएसटी के अधिकारी कागजातों की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि कारोबारियों ने कितने की कर चोरी की है। फिलहाल जांच जारी है।












