(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)
जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर नगर निगम में बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। ज्यादा संख्या बात कर कम लोगों से सफाई कराई जा रही थी। तय संख्या से कम लोगों से काम कराने के कारण सफाई व्यवस्था बिगड़ रही थी। निगम कमिश्नर प्रीति यादव ने भौतिक सत्यापन के बाद 25 लाख का जुर्माना लगाया है।
दरअसल शहर के 7 जोन कार्यालय के वार्डों में सफाई का ठेका बर्फानी सिक्योरिटीज संभाल रही है। इससे पहले जनवरी में भी बर्फानी सिक्योरिटीज पर 4:15 लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है। लापरवाही और नियमों का उल्लंघन करने पर साल 2024 में कई बार जुर्माना लग चुका है। नियमानुसार हर वार्ड में 40 सफाई कर्मचारी रहना अनिवार्य है। आधे से भी कम सफाई कर्मचारियों से काम करवाया जाता है।
*फर्जीवाड़ा में निगम के अधिकारी भी शामिल*
फर्जी हाजिरी रजिस्टर के जरिए खेल किया जाता है। खेल में निगम के कुछ अधिकारी भी शामिल बताए जाते है। हर महीने निगम के अधिकारियों लिफाफा तक पहुंचता है। बर्फानी सिक्योरिटी का सालों से गोरखधंधा चल रहा है। कंपनी के मालिक रितेश टंडन पर लेबरों का पेमेंट रोकने, समय से ज्यादा काम कराने का भी आरोप है। कई बार बर्फानी सिक्योरिटी की लेबर सैलरी के लिए आंदोलन कर चुके है। हर बार ले देकर मामला रफा दफा कर दिया जाता है।













