वन विभाग नहीं पकड़ पाई टाइगर  दो माह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

---Advertisement---

 

(उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर)

 

 

नर्मदापुरम के ग्राम गुढ़ला और आसपास के क्षेत्र में रातापानी का टाइगर करीब 2 महीनों से घूम रहा है, जिससे आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। टाइगर के लगातार मूवमेंट और मवेशियों का शिकार करने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वन विभाग ने टाइगर को पकड़ने के लिए नाले के पास पिंजरा लगाकर उसमें शिखार रखकर पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन शिकार के लालच में भी टाइगर अभी तक पिंजरे के आसपास नहीं आया है। अब वन विभाग के अधिकारी टाइगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए हाथियों की मदद लेने की तैयारी कर रहा है जिसके लिये उन्होंने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से दो हाथियों को बुलाया है। टाइगर को पकड़ने के लिए वन विभाग बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment