कमिश्नर के निर्देश पर जोन 15 में तेजी से हुई सफाई, रहवासियों को मिला राहत का भरोसा
जबलपुर।
दददा नगर कॉलोनी, जोन क्रमांक 15 की नालियों की दशकों पुरानी गंदगी पर आखिरकार सफाई की कूंक बज गई है। सालों से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जलजमाव और बदबू की समस्या स्थानीय लोगों को जकड़े हुए थी। यह मामला उजला दर्पण समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाने के बाद अब प्रशासन के संज्ञान में आया।
जिला ब्यूरो प्रमुख आशीष प्रजापति ने जोन क्रमांक 15 के सीएसआई धर्मेंद्र राज से संपर्क कर मामले की जानकारी ली थी। यह रिपोर्ट नगर निगम कमिश्नर तक पहुंची, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जोन 15के अधिकारियों को साफ-सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
खबर के प्रकाशित होने के एक हफ्ते के अंदर ही दादा नगर की नालियों की सफाई शुरू कर दी गई। सीएसआई धर्मेंद्र राज ने स्थानीय रहवासियों से मिलकर उन्हें भरोसा दिलाया कि सफाई को लेकर कोई कमी नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने कहा कि नालियों, सड़कों और कचरे के ढेर की नियमित सफाई हर 7 से 10 दिन में होगी। साथ ही डोर टू डोर कचरा वाहन प्रतिदिन घर-घर कचरा उठाएंगे, जिससे क्षेत्र स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।
रहवासी प्रशासन की इस पहल से खुश हैं और उम्मीद जताई है कि यह सफाई अभियान स्थायी रूप से चलता रहेगा, जिससे दादा नगर की स्वच्छता में सुधार हो सके।।











