सतना स्टेशन में नगद टिकट बुकिंग बंद, बुजुर्गों और अनपढ़ों की परेशानी बढ़ी , नहीं कर पाएंगे यात्रा।*

---Advertisement---

*सतना स्टेशन में नगद टिकट बुकिंग बंद, बुजुर्गों और अनपढ़ों की परेशानी बढ़ी , नहीं कर पाएंगे यात्रा।*

सतना रेलवे स्टेशन में जनरल टिकट के लिए नगद भुगतान बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए यूपीआई का उपयोग करना होगा। इस संबंध में बुकिंग काउंटर में सूचना और क्यूआर कोड चस्पा कर दिया गया है।

लेकिन इस बदलाव से बुजुर्गों, अनपढ़ों और डिजिटल साक्षरता न रखने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कई बुजुर्ग और महिलाएं यूपीआई का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें टिकट नहीं मिल पा रही है। इससे उनकी रेल यात्रा कठिन हो गई है।

*क्या यह बदलाव सही है?*

क्या रेलवे प्रशासन को बुजुर्गों और अनपढ़ों की परेशानी का ध्यान नहीं रखना चाहिए? क्या उन्हें नगद भुगतान की सुविधा नहीं देनी चाहिए? यह प्रश्न अब सतना के लोगों के मन में उठने लगे हैं।

*क्या है समाधान?*

रेलवे प्रशासन को चाहिए कि वह बुजुर्गों और अनपढ़ों के लिए नगद भुगतान की सुविधा को बनाए रखे या फिर उनके लिए विशेष व्यवस्था करे। इससे उनकी परेशानी दूर हो सकती है और वे आसानी से रेल यात्रा कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment