नंदिनी सेन ने रचा इतिहास, 96% अंकों के साथ विद्यालय में मारी बाजी*

---Advertisement---

*नंदिनी सेन ने रचा इतिहास, 96% अंकों के साथ विद्यालय में मारी बाजी*

 

सतना के पीएमश्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नंदिनी सेन ने दसवीं परीक्षा में 96% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नंदिनी की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

विद्यालय के प्राचार्य सुरेश सिंह सेगर, शैलेंद्र त्रिपाठी, अजीत सिंह, दयाराम द्विवेदी,और शैलेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने नंदिनी की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। नंदिनी ने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि सेन समाज और सतना जिले का भी नाम ऊंचा किया है।

 

उजला दर्पण समाचार पत्र मध्यप्रदेश के स्टेट हेड अंकित सेन, सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह ऊईके और समस्त टीम ने नंदिनी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। नंदिनी की इस उपलब्धि से विद्यालय और समाज में एक नई प्रेरणा का संचार हुआ है और अन्य छात्रों को भी अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया है।

 

नंदिनी की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का अहम योगदान है, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत को सही दिशा में मोड़ने में मदद की। नंदिनी की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि मेहनत और लगन के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment