वक्फ कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई — पन्ना जिले में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर
पन्ना, मध्यप्रदेश |
देश में वक्फ कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पहली बार प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध रूप से संचालित एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मदरसा शासकीय भूमि पर वक्फ की जमीन बताकर चलाया जा रहा था।
इस मामले की शिकायत खुद जिले के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने की थी। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय सांसद वी.डी. शर्मा को भी इस बारे में अवगत कराया था। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए जांच की और निर्माण को अवैध पाया।
प्रशासन ने जारी किए तत्काल तोड़फोड़ के आदेश
जांच के बाद प्रशासन ने बिना देर किए मदरसे को तोड़ने के आदेश दिए। देर रात कार्रवाई की गई, लेकिन उससे पहले ही मदरसे का संचालन कर रहे लोगों ने खुद ही भवन को गिराना शुरू कर दिया था।
प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का गैरकानूनी निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी संस्था या संगठन से जुड़ा क्यों न हो।
क्या है वक्फ कानून का असर?
देशभर में वक्फ कानून को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं, और इसके लागू होने के बाद यह पहली कार्रवाई है जिसने कानून के सख्त प्रावधानों को ज़मीनी स्तर पर दिखाया है।












