प्रमुख शासन सचिव ने पर्यटन विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति पर दिए निर्देश

---Advertisement---

जयपुर, प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, गायत्री राठौड़ ने मंगलवार को पर्यटन भवन में आयोजित बैठक में बजट घोषणा और परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 की क्रियान्वित्ति पर बिंदुवार चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

राठौड़ ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा 10 जुलाई और 16 जुलाई को तथा 29 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के लिए अधिकारियों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के लिए डीपीआर बनाकर जल्दी प्रस्तुत की जाए ताकि तदनुसार आगे काम किया जा सके। उन्होंने अगली बैठक में अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश भी दिए।

राठौड़ ने जोर देकर कहा कि जयपुर सहित पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस हेतु सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की चालू स्थिति भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में निदेशक, पर्यटन विभाग डॉ. रश्मि शर्मा, आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, पुरातत्व विभाग के निदेशक पंकज धरेन्द्र सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्थान पर्यटन बोर्ड हेतु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नई पर्यटन नीति के संभावित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई और राठौड़ ने आवश्यक निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, राठौड़ ने निर्देश दिए कि देश के अन्य सांस्कृतिक स्थानों का अध्ययन कर जयपुर के सांस्कृतिक केंद्रों पर भी आवश्यक उन्नयन हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत की जाए।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर सभी कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment