तीन हजार की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, पंजीयन रद्द करने की दी थी धमकी
लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार शाम छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित वन विभाग के शासकीय आवास पर प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी (57) को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी पर फर्नीचर निर्माता से लकड़ी की खरीद-बिक्री की जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत मांगने और राशि नहीं देने पर पंजीयन रद्द करने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता मोखराम मालवीय ने जबलपुर लोकायुक्त से इसकी शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। ट्रैप कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र यादव, राहुल गजभिए सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
#छिंदवाड़ा #लोकायुक्तकार्रवाई #रिश्वतखोरी #डिप्टीरेंजर #वनविभाग #भ्रष्टाचार #ट्रैपकार्रवाई #जबलपुरलोकायुक्त #मध्यप्रदेशसमाचार #BreakingNews










