297 पीटीआई की डीपीई पद पर पदोन्नति

---Advertisement---

हरियाणा के 297 पीटीआई की डीपीई पद पर पदोन्नति हुई है ।इसको लेकर सभी पीटीआई से डीपीई बने शिक्षकों में खुशी का माहौल है।इसी को लेकर आज हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर के जगाधरी आवास पर पहुंचा और पदोन्नति के लिए हरियाणा सरकार और विशेष रूप से कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर का फूलमालाएं पहना कर और मिठाई खिलाकर उनका आभार जताया।संघ के पधाधिकारियो ने कहा की कृषि मंत्री ने शिक्षा मंत्री रहते हुए प्रयास किया और उन्ही के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।वही कृषि मंत्री ने भी सभी को पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकार के समय इनके साथ बेइंसाफी हुई लेकिन हमारी सरकार ने इनकी योग्यता के आधार पर उन्हें रोजगार दिया है। हरियाणा शारीरिक संघ के यमुना नगर के जिला प्रधान सुखविंदर पंजेटा ने बताया कि 2020 में पूरी निष्पक्षता के साथ योग्यता के आधार पर पीटीआई भर्ती की थी। भाजपा सरकार में उसने एक और कदम उठाते हुए सभी पीटीआई को डीपीई बनाने का काम किया है इसके लिए हम आज सरकार का धन्यवाद करते हैं आज पूरे हरियाणा से हम लोग जगाधरी कृषि मंत्री के पास आए है। प्रदेश सरकार के साथ-साथ खास तौर पर कृषि मंत्री का कंवरपाल गुर्जर का हम धन्यवाद करते है क्योंकि इन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ है और आज हम सभी के घर में दिवाली जैसा माहौल है।वही डा गोपाल ने बताया की हरियाणा में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने योग्य होते हुए भी नौकरी नही दी हमारा केडर खत्म करने का काम किया।लेकिन भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर हमे रोजगार दिया और कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने शिक्षा मंत्री रहते हमारी बात को सुना और उनके प्रयास से यह सब संभव हुआ जोकि इतना आसान नहीं था।कृषि मंत्री ने शिक्षा मंत्री रहते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ऐतिहासिक कदम उठाए है। कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व की सरकार के समय इन लोगो के साथ बहुत बेइंसाफी हुई थी । योग्य होते हुए भी इनको नौकरी नहीं दी और यह सभी कोर्ट में चले गए और कोर्ट ने भी उस भर्ती को रद्द कर दिया।लेकिन वही जिन्हे नौकरी से निकाला गया उन्हे भी हमारी सरकार ने बेरोजगार नही होने दिया एच के आर एन के तहत उन्हें रोजगार दिया।2020 में इन्होंने अपनी योग्यता से टेस्ट क्लियर किया और अब इन्हें पीटीआई से डीपीई प्रमोट किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment