रविवार को होगा जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शेखावत का भव्य स्वागत

---Advertisement---

जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए गजेंद्र सिंह शेखावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नवगठित कैबिनेट में शामिल होने के बाद प्रथम बार 30 जून (रविवार) को सुबह 9 बजे जोधपुर आ रहे हैं। मोदी कैबिनेट में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद गृहनगर जोधपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन से निज निवास अजीत कॉलोनी तक शेखावत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर ने जोर-शोर से तैयारी आरंभ कर दी है।

भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री शेखावत दिल्ली से शनिवार रात 29 जून को रवाना होकर 30 जून को सुबह 9 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका भव्य स्वागत, सत्कार किया जाएगा। जोधपुर रेलवे स्टेशन से पुरी तिराहा सोजती गेट, मोहनपुरा पुलिया होते हुए निज निवास स्थान अजीत कॉलोनी तक भाजपा कार्यकर्ताओं, विविध सामाजिक संगठनों, यूनियनों और संस्थाओं की ओर से केंद्रीय मंत्री शेखावत का भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शेखावत के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा ने इसको लेकर तैयारियां आरंभ कर दी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment