मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट

---Advertisement---

नई दिल्ली/जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रदेश में रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं, सम्पर्क सुविधाओं व रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के विस्तार, आरओबी-आरयूबी निर्माण, रेल लाइनों के दोहरीकरण एवं रेलवे के आधारभूत ढांचों के विकास कार्यों की सौगात पर आभार व्यक्त किया। साथ ही, इन परियोजनाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री यादव से की मुलाकात

मुख्यमंत्री शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के राज्य से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं इस कार्य में केन्द्र सरकार की ओर से मिल रही हर संभव मदद के लिए यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से भी हुई आत्मीय मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment