नई दिल्ली/जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने संसद भवन में ओम बिरला से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से भी भेंट की। ये मुलाकातें उनके दिल्ली स्थित राजकीय निवास पर हुईं।
इन शिष्टाचार भेंटों में मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विकास और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। शर्मा ने केन्द्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल के लिए इन भेंटों को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के हित में केन्द्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा भी जताई।










