बूंदी के NH 52 पर “रफ़्तार का कहर”

---Advertisement---

बूंदी, हिंडोली थाना इलाके के nh 52 बसौली मोड पर अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलट गया ,इस हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ब्यावर से कोटा की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर बसौली मोड पर अचानक पलट गई , पिकअप में एक दर्जन से ज्यादा लोग, सवार थे जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोटा जा रहे थे , तभी बूंदी के हिंडोली थाना इलाके के बसौली मोड पर अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई । हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में सभी 9 घायलों को जिला अस्पताल बूंदी पहुंचाया। जहां पर एक महिला और एक पुरुष को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आधा दर्जन पिकअप सवार महिला पुरुष बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, हिंडोली थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं ,परिजनों की मौजूदगी में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वही आधा दर्जन घायलों में बच्चे महिला और पुरुष शामिल है, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment