Jaipur News: होटल रमाडा में शराब पीते युवक-युवतियों पर छापा: 15 थानों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

---Advertisement---

Jaipur News: होटल रमाडा में शराब पीते युवक-युवतियों पर छापा: 15 थानों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जयपुर(उमंग माथुर ) । जयपुर के होटल रमाडा के मेनारी क्लब पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा करते 16 लड़कियों और 28 लड़कों को पकड़ा। इस छापेमारी में होटल का स्टाफ भी शामिल पाया गया। पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कदम उठाया।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि शहर में रात 11 बजे के बाद नाइट क्लब चालू नहीं रह सकते। बावजूद इसके, रमाडा होटल में देर रात तक क्लब और शराब पार्टी चलने की सूचना मिली। शिकायत का सत्यापन करने के लिए पहले सिटी स्पेशल टीम (सीएसटी) को मौके पर भेजा गया। जानकारी सही पाए जाने पर रात ढाई बजे पुलिस ने होटल में रेड की, जो सुबह साढे 4 बजे तक चली।

इस ऑपरेशन को एसीपी प्रोटोकॉल प्रदीप यादव और एडिशनल डीसीपी प्रोटोकॉल रणवीर मीणा के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। 15 थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से भी फोर्स को बुलाया गया था। लोकल थाना आदर्श नगर को पहले से जानकारी नहीं दी गई थी और कार्रवाई के बाद सूचित किया गया। पुलिस ने सभी 16 लड़कियों के कोटपा एक्ट (नियम के विरुद्ध सिगरेट, हुक्के का इस्तेमाल करना) में चालान काटकर छोड़ दिया, जबकि 28 लड़कों को शांतिभंग के तहत थाने पर रखा गया है।

रात 11 बजे तक ही चल सकते हैं पब, बार और डिस्को

जयपुर पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार, शहर में डिस्को, पब, बार रात 11 बजे तक ही संचालित किए जा सकते हैं। देर रात तक संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कुछ बार, पब और होटल को इस नियम में छूट दी गई है, बशर्ते कि उनके यहां पर बजने वाले संगीत की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। हुक्का परोसने के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं, जिनके अनुसार अलग से स्मोकिंग जोन होना जरूरी है।

मेनारी क्लब के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मेनारी क्लब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सुबह साढ़े आठ बजे तक किसी भी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। क्लब में डिस्को और शराब पार्टी के दौरान हुक्का परोसा जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने क्लब में शराब और हुक्का परोसते हुए देखा

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने जयपुर के होटल और नाइट क्लब संचालकों को सख्त संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह छापेमारी शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment