जयपुर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा में रेखा शर्मा के कविता संग्रह ‘वातुल मन’ का विमोचन किया। इस अवसर पर देवनानी ने रेखा शर्मा को इस रचनात्मक प्रयास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संग्रह की प्रथम प्रति पर हस्ताक्षर भी किए।
‘वातुल मन’ में 77 कविताओं का संकलन है, जिसमें लोक जीवन, लोक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं और मानवीय संवेदनाओं को शब्दों में उकेरा गया है। इस संग्रह में मानव मन के भावों को गहराई से अभिव्यक्त किया गया है, जो पाठकों को एक नई दृष्टि प्रदान करेगा।
रेखा शर्मा ने बताया कि यह संग्रह उनके लंबे समय के अनुभवों और समाज की गहरी समझ का परिणाम है। उन्होंने इस संग्रह को समाज के प्रति अपने योगदान का एक छोटा सा प्रयास बताया।
कार्यक्रम में विधानसभा के कई गणमान्य व्यक्ति और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे, जिन्होंने रेखा शर्मा के प्रयास की सराहना की और इस संग्रह को साहित्य जगत में एक महत्वपूर्ण योगदान माना।
रेखा शर्मा का यह संग्रह साहित्य प्रेमियों के बीच विशेष स्थान बनाएगा और उनकी कविताएं समाज के विभिन्न पहलुओं को समझने में सहायक होंगी।










