कांग्रेस ने लोगों को लड़वाने के सिवा कुछ नहीं किया- भजनलाल शर्मा

---Advertisement---

लुधियाना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह चुनाव विकास और भ्रष्टाचारियों में से एक को चुनने का चुनाव है। वर्ष 2014 के बाद बदलता हुआ भारत सबको नजर आ रहा है। कांग्रेस ने वर्ष 2014 से पहले एक से बढ़कर घोटाले और भ्रष्टाचार किए। कांग्रेस ने हमेशा गरीबी हटाने के झूठे वादे किए और लोगों को लड़वाने के सिवा कुछ नहीं किया। 2014 से पहले जो गरीब व्यक्ति बैंक की चौखट पर चढ़ भी नहीं सकता था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन गरीबों के लिए बैंक में खाते खुलवाएं और भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए योजनाओं का पूरा पैसा सीधा बैंक खाते में पहुंचाने का काम किया।

मुख्यमंत्री शर्मा रविवार को पंजाब के लुधियाना में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 2014 से पहले पंजाब सहित पूरे देश ने आतंकवाद का दंश झेला है। देश में सबसे ज्यादा शासन करने वाली कांग्रेस ने वर्ष 1984 में नरसंहार करवाया और दंगों के आरोपियों को बचाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के बाद आतंकवाद पर पूरी तरह से अंकुश लगाने का काम किया और दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब के लिए घर, शौचालय, गैस कनेक्शन जैसे जनहितैषी कार्यों से देश गरीब कल्याण के नए प्रतिमानों का साक्षी बना है। वहीं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, धारा 370 को हटाया जाना, सीएए जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से देश को सामर्थ्य को दुनिया ने भी पहचाना है। 21वीं सदी भारत की होगी और पूरा विश्व इस बदलते हुए भारत के पीछे चलता हुआ दिखाई देगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि मोदी जी के इस बदलते और मजबूत भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए लुधियाना में भी कमल खिलाएं और भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को विजयी बनाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment